Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Promo: लोकप्रिय सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सबसे लंबा चलने वाला टीवी डेली सोप है और सबसे बड़ी बात पारिवारिक मनोरंजन सीरियल में से एक है। सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिमन्यु यानि कि हर्षद चोपड़ा और अक्षरा यानि कि प्रणाली राठौर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ असली पिता की कहानी –
समय के साथ-साथ अक्षरा भी अपने पति अभिनव और बेटे अभीर के साथ आगे बढ़ती दिख रही है, लेकिन अलग होने के छह वर्ष बाद भी अभिमन्यु से कुछ नाता अभी भी है। इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि अक्षरा का बेटा अभीर है क्योंकि वह अभी मतलब अभिमन्यु का बेटा है। अभी तक अभिमन्यु को यह नहीं पता है कि अभीर उसका बेटा है।
यह भी पढ़ें: IPL 2023: CSK vs GT: गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स में कौन मारेगा बाजी?
अभिनव ने लिया फैसला –
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में जल्द ही कई रहस्य अभी (अभिमन्यु) को shocked करेगें, क्योंकि अभीर उदयपुर लौट रहा है। अभीर के दिल में छेद है और डॉक्टर कहते हैं की अभीर को डॉ अभिमन्यु बचा सकते है। अभिनव अपने बेटे के लिए तुरंत फैसला लेता है और उदयपुर आने के लिए तैयार हो जाता है।
अभिनव और अक्षरा अभीर के साथ अतीत को याद करते हैं। अक्षरा डर जाती है की अभिमन्यु को पता चल जाएगा कि वह अभीर का पिता है, क्योंकि वह उसकी उम्र देखता है। प्रोमो को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि अक्षरा फिर अभिमन्यु के पास जाएंगी और अभिनव को छोड़ देगी। अक्षरा, अभीर की मां होने के नाते उसकी जिंदगी के लिए सारे रिश्तों को दांव पर लगा देगी।
यह देखना वास्तव में रोमांचक होगा कि अक्षरा और अभिमन्यु का रिश्ता किस मोड़ पर आकर रूकेगा। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के बारे में अधिक अपडेट के लिए न्यूज़ फटाफट के साथ बने रहें।