कोलकाता नाइट राइडर्स यानि कि KKR ने दो बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है, लेकिन पिछले सीजन में KKR की टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। इस बार भी आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। IPL 2023 के पहले मैच में पंजाब किंग्स ने केकेआर को 7 रनों से शिकस्त दे दी थीं। अब कोलकाता नाइट राइडर्स यानि कि KKR की टीम को बड़ा झटका लगा है। उसका एक स्टार खिलाड़ी आईपीएल 2023 से बाहर हो गया है।
एक रिपोर्ट की अनुसार शाकिब अल हसन IPL 2023 से बाहर हो गए हैं। बांग्लादेश के इस ऑलराउंडर ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) फ्रेंचाइजी को आईपीएल 2023 सीजन में न खेल पाने की जानकारी दे दी है। बताया जा रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय कमिटमेंट और व्यक्तिगत मुद्दों की वजह से शाकिब अल हसन ने ये फैसला लिया है।
- यह भी पढ़ें:
- IPL 2023, Virat Kohli: विराट कोहली ने बनाए 5 रिकॉर्ड
- IPL 2023: CSK vs GT: गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स में कौन मारेगा बाजी?
KKR ने डेढ़ करोड़ में खरीदा
शाकिब अल हसन बेहतरीन बल्लेबाजी के साथ घातक गेंदबाजी में माहिर हैं। IPL 2023 मिनी ऑक्शन में शाकिब को केकेआर की टीम ने 1.5 करोड़ की मोटी रकम देकर खरीद लिया। आप को बता दें इससे पहले साल 2022 में शकीब कोई भी खरीददार नहीं मिला था। उनकी गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में होती है। भारतीय पिचों पर वह शानदार गेंदबाजी करते हैं। उनके आईपीएल से बाहर होने पर केकेआर को तगड़ा झटका लगा है।
शाकिब अल हसन आईपीएल के 71 मैचों में 793 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, गेंद से उन्होंने 63 विकेट झटके हैं। शाकिब इस समय ऑयरलैंड के खिलाफ सीरीज खेल रहे हैं। वहीं, इसके बाद 4 अप्रैल को बांग्लादेश को आयरलैंड के खिलाफ एक टेस्ट भी खेलना है।