Thursday, June 8, 2023
Google search engine
HomeSportsIPL 2023, Virat Kohli: विराट कोहली ने बनाए 5 रिकॉर्ड

IPL 2023, Virat Kohli: विराट कोहली ने बनाए 5 रिकॉर्ड

IPL 2023, Virat Kohli: आईपीएल 2023 का सबसे सबसे बड़ा माना जाने वाला मुकाबला विराट कोहली ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की झोली में डाल दिया। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया IPL 2023 का 5वां मुकाबला एकतरफा रहा।

हालांकि, विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से अपने चाहने वालों का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने 49 गेंदों पर ताबड़तोड़ 82 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें पांच छक्के और 6 चौके शामिल थे। उनकी इस बेहतरीन पारी से कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। विराट की इस पारी की कारण आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।

विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान फाफ डु प्लेसिस के साथ मिलकर 148 रनों की साझेदारी की और मुंबई के गेंदबाजी को पानी मंगवा दिया। इसके अलावा विराट कोहली ने इस मैच में 6 चौके और पांच छक्के लगाकर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसमें शिखर धवन उनसे पीछे रह गए।

आपको बता दें विराट कोहली के आईपीएल करियर का यह 45वां अर्धशतक था। वह IPL में पांच शतक भी लगा चुके हैं तो इस मामले में भी उन्होंने एक कीर्तिमान बनाया। अक्सर आईपीएल में देखा गया है कि विराट का बल्ला ओपनिंग में चलता है। यही कारण है कि वह इस लिस्ट के एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं।

विराट कोहली के रिकॉर्ड 

  1. आईपीएल में पूरे किए 50 पारी जो 50 से अधिक के स्कोर की है (45 शतक और 5 अर्धशतक)। इस लिस्ट में शिखर धवन (49) को पछाड़ा अब बस डेविड वॉर्नर (59) से हैं पीछे।
  2. आईपीएल में बतौर ओपनर 3000 रन का रिकॉर्ड बनाया। विराट कोहली इस लिस्ट में 7वें बल्लेबाज बने। उनके नाम अब इस पोजीशन पर 3054 रन दर्ज हो गए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर शिखर धवन हैं 5877 रनों के साथ।
  3. आईपीएल में विराट कोहली ने छक्के मारने के मामले में की कीरोन पोलार्ड की बराबरी। विराट और पोलार्ड के नाम अब 223 छक्के दर्ज हैं। इस लिस्ट में क्रिस गेल 357 छक्कों के साथ टॉप पर हैं। वहीं पोलार्ड और कोहली संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं।
  4. मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट कोहली अब सबसे ज्यादा 909 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। एक ही मैच में उन्होंने शिखर धवन (871), केएल राहुल (867) और सुरेश रैना (850) को पीछे छोड़ दिया।
  5. मुंबई इंडियंस के खिलाफ चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने अपने नाम किया। इस लिस्ट में टॉप पर है एडम गिलक्रिस्ट और वीवीएस लक्ष्मण की जोड़ी 2008 में जिन्होंने नाबाद 155 रन जोड़े थे।

इस तरह विराट कोहली ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से मुंबई इंडियंस को तो चारों खाने चित किया, साथ ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। इस मैच की बात करें तो खराब शुरुआत के बाद तिलक वर्मा के नाबाद 84 रनों की बदौलत मुंबई ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की शुरुआत धुआंधार रही और टीम ने 16.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 172 रन बना लिए।

आरसीबी की मुंबई के खिलाफ आईपीएल में यह 14वीं जीत थी। दोनों टीमों ने कुल 31 मुकाबले खेले हैं। वहीं बेंगलुरु के मैदान पर 2018 के बाद अब आरसीबी को मुंबई के खिलाफ जीत मिली है। 11 मुकाबलों में यह टीम की यहां पर सिर्फ तीसरी जीत है मुंबई के खिलाफ। इससे पहले 2013 और 2018 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी को यहां जीत मिली थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest News

Entertainment