Friday, June 2, 2023
Google search engine
HomeSportsRCB के सिराज ने IPL इतिहास का सबसे लंबा ओवर डालकर बना...

RCB के सिराज ने IPL इतिहास का सबसे लंबा ओवर डालकर बना दिया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

मोहम्मद सिराज: RCB ने आईपीएल 2023 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से शिकस्त दी। मुंबई ने आरसीबी को 172 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे आरसीबी की टीम ने विराट कोहली और कप्तान फॉफ डु प्लेसिस की बेहतरीन पारियों की बदौलत आसानी से हासिल कर लिया। इस मैच में आरसीबी के गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की, लेकिन फिर भी उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया।

सिराज के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड 

मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी के इस तेज गेंदबाज ने अपने चार ओवर में केवल 21 रन देकर 1 विकेट भी हासिल किया। सिराज ने अपने पहले ओवर में सिर्फ 2 रन दिए थे। वहीं, दूसरे ओवर में मात्र 1 रन दिया और तीसरे ओवर में भी उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की। फिर सिराज ने 19वें ओवर में जो किया वह शमनाक रिकॉर्ड बन गया, उन्होंने 11 गेंदों का ओवर फेंक कर सबसे बड़ा ओवर का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

मोहम्मद सिराज ने 19वें ओवर की अपनी पहली गेंद डॉट फेंकी। इसके बाद दूसरी गेंद पर सिर्फ एक रन दिया। फिर उन्होंने लगातार चार गेंद वाइड फेंक दी। फिर तीसरी गेंद को संभल कर फेंका और एक रन दिया। चौथी और पांचवीं गेंद पर चौका खाया। उसके बाद फिर अगली गेंद वाइड फेंकी दी और छठी गेंद डॉट रही।

इस तरह से उन्होंने ओवर में 6 गेंद की जगह कुल 11 गेंदें फेंकी। जो कि आईपीएल के इतिहास में सबसे लंबा ओवर है। सिराज ने इस ओवर में कुल 16 रन दिए। इससे पहले आईपीएल में सबसे लंबा ओवर फेंकने का रिकॉर्ड मुनाफ पटेल के नाम था। उन्होंने साल 2012 में 10 गेंदों में ओवर पूरा किया था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest News

Entertainment