Monday, May 29, 2023
Google search engine
HomeSportsदिल्ली कैपिटल्स की टीम में लौटेगा यह घातक खिलाड़ी, सौरव ने शेयर...

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में लौटेगा यह घातक खिलाड़ी, सौरव ने शेयर की जानकारी

IPL 2023 DC vs GT: लखनऊ से अपना पहला गेम हारने के बाद, मंगलवार 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। दूसरे गेम से पहले, टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट, सौरव गांगुली ने कुछ महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। एक घातक टीम खिलाड़ी टीम में शामिल हो गया।

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी पहले मैच में कुछ खास नहीं रही और चेतन सेकरिया अपने आखिरी ओवर में काफी खर्चीले रहे। वहीं, किरिल और मुकेश ने तीसरे पेसर सपोर्ट कमी खल रही थी। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स टीम में एक तेज गेंदबाज शामिल हुआ है।

गुजरात के खिलाफ मैच से एक दिन पहले सौरव गांगुली ने कहा कि, एनरिक नॉर्खिया अब हमारे साथ जुड़ गए हैं। लेकिन हमने इस मैच के लिए अभी टीम का चुनाव नहीं किया है। फिलहाल नॉर्खिया के आने से टीम के गेंदबाजी और आक्रामक हो जाएगी। ऐसे में उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है।

सौरव गांगुली ने कहा कि, खलील और मुकेश दोनों ने लखनऊ के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी। वहीं सकरिया ने भी पहले दो ओवर अच्छे फेंके थे और बाद के दो ओवर में ज्यादा रन दिए लेकिन T20 क्रिकेट में यह होता है। हमारे पास पर्याप्त अटैक है। उम्मीद है कि गुजरात के खिलाफ हम अच्छा करेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स का पूरा स्क्वॉड

डेविड वार्नर (c), पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्किया, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान , कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, फिल सॉल्ट, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, रेली रोसो, ऋषभ पंत (उपलब्ध नहीं)।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest News

Entertainment