Friday, June 2, 2023
Google search engine
HomeTechnologyOnePlus Nord N30 Appears on Google Play Console, Main Camera could be...

OnePlus Nord N30 Appears on Google Play Console, Main Camera could be 108 Megapixel

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी OnePlus जल्द ही एक नया स्मार्टफोन OnePlus Nord N30 लॉन्च कर सकती है। यह Nord N20 की जगह लेगा। हाल ही में यह स्मार्टफोन गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग पर दिखा है, जिससे इसके बारे में कुछ जानकारी का खुलासा हुआ है। इससे इस स्मार्टफोन को अमेरिका में रीब्रांडेड OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के तौर पर बेचने की योजना का संकेत मिल रहा है। 

इसमें फुल HD+ डिस्प्ले, 8 GB का RAM हो सकता है। इसमें Snapdragon 695 SoC दिया जा सकता है। हाल ही में OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को इसी प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus Nord N30 5G को गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग पर देखा गया है और इसका मॉडल नंबर CPH2513/CPH2515 है। यह Android 13 पर चल सकता है। इस जानकारी से इसके रीब्रांडेड OnePlus Nord CE 3 Lite 5G होने का संकेत मिल रहा है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया गया था। हालांकि, OnePlus ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में Snapdragon 695 SoC दिया गया है। इसका 6.72 इंच (1,080×2,400 पिक्सल) LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 108 मेगापिक्सल सैमसंग HM6 सेंसर f/1.75 अपार्चर और EIS सपोर्ट के साथ है। इसमें 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 67 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका आकार 165.5x76x8.3 mm और वजन लगभग 195 ग्राम का है। 

हाल ही में OnePlus ने अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन OnePlus Ace 2 के नए स्पेशल Lava Red वेरिएंट की घोषणा की थी। OnePlus Ace 2 में 6.74 इंच की AMOLED डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। इसे चाइनीज मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। यह स्मार्टफोन केवल 16 GB RAM + 512 GB स्टोरेज में मिलेगा। इसमें 6.74 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2,772×1,240 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz का है। पिछले कुछ वर्षों में देश में OnePlus के स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest News

Entertainment