Tuesday, May 30, 2023
Google search engine
HomeTechnologyRedmi Starts Sale of Redmi Note 12 5G New variant in India,...

Redmi Starts Sale of Redmi Note 12 5G New variant in India, Price Rs 21,999

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Redmi ने इस वर्ष की शुरुआत में भारत में Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro+ 5G को लॉन्च किया था। ये स्मार्टफोन्स 4 GB और 6 GB के RAM वाले वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं। कंपनी ने गुरुवार से देश में इसके 8 GB के RAM वाले वेरिएंट की बिक्री भी शुरू कर दी है। 

इस नए वेरिएंट का प्राइस 21,999 रुपये है। हालांकि, ICICI Bank का 1,500 रुपये का डिस्काउंट लेने पर इसका प्राइस घटकर 20,499 रुपये हो जाएगा। इसके अलावा Xiaomi के मौजूदा यूजर्स के लिए कुछ अतिरिक्त बेनेफिट भी उपलब्ध हैं। इस स्मार्टफोन को Mi.com, Mi Store ऐप और  Amazon के अलावा ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा। इसे मैट ब्लैक, मिस्टिक ब्लू और फ्रॉस्टेड ग्रीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन के 4 GB + 128 GB और 6 GB+128 GB वेरिएंट्स के प्राइसेज क्रमशः 17,999 रुपये और 19,999 रुपये हैं। 

Redmi Note 12 5G के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में में 6.67 इंच का डिस्प्ले है। यह एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर ऑपरेट होता है। फोन में होल पंच डिजाइन है और यह 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ है। इसे Corning Gorilla Glass 3 की सुरक्षा दी गई है। इस हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 4 Gen1 6nm ऑक्टा कोर 5G प्रोसेसर है। Redmi Note 12 5G के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 48MP का मेन लेंस कैमरा है। इसके साथ में  8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर सेंसर है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन में 5,000mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP53 रेट किया गया है। 

इसका आकार 165.88×76.21×7.98mm और वजन 188 ग्राम है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी के स्मार्टफोन्स की देश में बिक्री तेजी से बढ़ी है। कंपनी की Redmi Note सीरीज सबसे अधिक बिकने वाले स्मार्टफोन्स में से एक है। पिछले वर्ष के अंत में Xiaomi ने बताया था कि उसने इस सीरीज के 30 करोड़ से अधिक स्मार्टफोन्स बेचे हैं। इस सीरीज में Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 Pro 5G, Redmi Note 12 Pro+ 5G, Redmi Note 12 4G और Redmi Note 12S शामिल हैं। 

 

Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest News

Entertainment